फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Friends killed the young man in Ludhiana

दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक को मार डाला

Sat, 20 Feb 2021 07:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Friends killed the young man in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। एक सप्ताह पहले लापता हुए लोहारा रोड निवासी राजन प्रजापति (21) की पैसों के लेन-देन में तीन दोस्तों ने हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया था। थाना साहनेवाल पुलिस ने शनिवार को राजन का शव आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह अभी मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कौन हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस प्रेस कांफ्रेेंस कर मामले का खुलासा करेगी।
राजन प्रजापति 13 फरवरी को घर से गायब हो गया था। परिजनों ने थाना साहनेवाल पुलिस को शिकायत दे दी थी। पुलिस ने 18 फरवरी को राजन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने परिवार वालों से जब राजन के बारे में पूरी जानकारी मांगी तो पता चला कि उसका कुछ युवकों के साथ पैसे का लेन-देन था। पुलिस ने युवकों के बारे में जानकारी हासिल की और संदिग्ध मान तीनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के साथ राजन का पैसे का लेनदेन था। इस कारण उनकी बहस हुई थी। आरोपियों ने 13 फरवरी को योजना के तहत राजन को घर से बुला लिया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने रॉड और बेसबाल के डंडे मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को टिब्बा पुल के पास नहर से राजन का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बारे में एसएचओ साहनेवाल एसआई बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही वह पूरी तरह से खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि तीन युवक हैं और पैसे के लेन देन के चक्कर में राजन की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed