फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   friend, money, transactions , killed, drinking alcohol

दोस्त ने ली दोस्त की जान

Thu, 13 Mar 2014 11:40 PM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Thu, 13 Mar 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
friend, money, transactions , killed,  drinking alcohol
तीन दिन पहले चीमा चौक के पास मिले मोहम्मद फियाज के शव को उसी के साथी ने हत्या करने के बाद सड़क किनारे फेंका था। हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा मोहम्मद फियाज के साथी मोहम्मद सज्जाक ने पुलिस पूछताछ में किया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गिल रोड से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

एसीपी सेंट्रल दीपक हिलौरी ने कहा कि मोहम्मद फियाज मूल रूप से बिहार के जिला कठियार स्थित गांव रायपुर का रहने वाला था। आरोपी सज्जाक भी उसी के गांव है। यहां दोनों एक ही कमरे में रहते थे और एक ही फैक्टरी में काम करते थे। दोनों में पैसे का कोई लेन देन था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश हो गई। आरोपी सज्जाक ने फियाज को मारने की योजना बना डाली। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों ही ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए चीमा चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सज्जाक ने गला दबाकर फियाज की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। दो दिन तक उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पहचान हुई तो फियाज के परिजनों ने पुलिस को सज्जाक के बारे में बताया। वीरवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सज्जा गिल रोड पर जा रहा है। इसपर पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने साबरी बात बतताई। एसीपी दीपक ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों के बीच कितने पैसे का लेन देन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed