फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Free milk adulteration testing and awareness campaign started in Veterinary University from 3rd September

Ludhiana News: वेटरिनरी विश्वविद्यालय में 03 सितंबर से निशुल्क दूध मिलावट परीक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू

Thu, 29 Aug 2024 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 29 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Free milk adulteration testing and awareness campaign started in Veterinary University from 3rd September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी और सेंटर फॉर वन हेल्थ संयुक्त रूप से 03 सितंबर से मुफ्त दूध मिलावट जांच और जागरूकता अभियान शुरू कर रहे हैं जो दिसंबर तक जारी रहेगा।

डॉ. इंद्रजीत सिंह, वाइस चांसलर ने कहा कि दूध उपभोक्ताओं और आपूर्तिकर्ताओं को दूध की सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है। इस अभियान के दौरान पंजाब के किसी भी व्यक्ति को मुफ्त दूध मिलावट परीक्षण की सुविधा दी जाएगी, जो दूध की संरचना जैसे वसा सामग्री और अन्य तत्वों के बारे में भी बताएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों के स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा। इन जागरूकता सत्रों के दौरान दूध उत्पादन के समय सुरक्षा, दूध में मिलावट और उनके खतरों तथा दूध को सुरक्षित रखने से संबंधित बिंदुओं के बारे में बताया जाएगा। युवाओं को शिक्षित करके हम आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य लाभ और हानियों के बारे में जागरूक कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दूध की जांच से प्राप्त नतीजों को सार्वजनिक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed