{"_id":"bdb90692cb653b0f280b36d14a11c32f","slug":"four-boys-attacked-burgar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर खाने गए युवकों पर कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्गर खाने गए युवकों पर कातिलाना हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 19 May 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगोबिंद नगर इलाके में रविवार देर रात बर्गर खाने गए चार युवकों पर रेहड़ी संचालक ने अपने साथियों के साथ मिल कातिलाना हमला कर दिया।
हमलावरों ने चारों युवकों पर तेजधार हथियार और सीकों से वार किया। सभी युवकों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सोमवार को दो युवकों का आपरेशन करना पड़ा। घायलों की पहचान साहिल जोशी, उसके भाई रजत जोशी, प्रभजोत सिंह और सैयद सद्दाम के रुप में हुई है। घटना की जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौैके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर अपना सामान समेट कर फरार हो गए।
साहिल के पिता राजू ने बताया कि रविवार देर रात चारों लड़के हरगोबिंद नगर में एक रेहड़ी पर बर्गर खाने गए थे। वहां पर उन्होंने रेहड़ी संचालक से बर्गर मांगा, लेकिन बर्गर नहीं थे। इसी दौरान रेहड़ी संचालक ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो रेहड़ी संचालक ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके बच्चों पर तेजधार हथियारों से हमला किया और तंदूर में डाली जाने वाली सींके साहिल और प्रभजोत के पेट में घुसा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने युवकों का शोर सुना तो सब इकट्ठा हो गए। लोगों ने सभी युवकों को अस्पताल में दाखिल कराया। राजू ने कहा कि उनके बेटे साहिल और प्रभजोत का सोमवार को डॉक्टरों ने आपरेशन किया है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। एसीपी सेंट्रल दीपक हिलौरी ने कहा कि युवकों की हालत खतरे से बाहर है। उनके पास शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।