{"_id":"60c0e9ee8ebc3e59b4438cf1","slug":"found-in-an-empty-plot-the-body-of-the-woman-could-not-be-identified-ludhiana-news-pkl41612610","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट में मिले महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाट में मिले महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
कंगनवाल के इलाके रुद्रा इंक्लेव के खाली प्लाट में मिले महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों के साथ कई मोहल्लों में पता कराया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मृतक महिला की बाजू पर नेपाली भाषा में कुछ लिखा हुआ था। मृतक महिला की उम्र 35 से चालीस साल बताई जा रही है। पुलिस ने जिन जगहों पर ज्यादातर नेपाली लोग रहते हैं उन इलाकों में भी महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। थाना साहनेवाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, पुलिस जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि रुद्रा इंक्लेव के खाली प्लाट में मंगलवार की सुबह एक बोरी में लिपटा पड़ा शव मिला। राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर महिला का गर्दन कटा शव पड़ा था। पुलिस ने शव की जांच की तो उसकी एक बाजू पर नेपाली भाषा में कुछ लिखा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। महिला का गला पूरी तरह से रेता हुआ था और साथ ही उसके कई अंगों पर तेजाब डाला हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक महिला की पहचान के लिए कई सुराग मिले हैं। जांच की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए महिला की पहचान जरूरी है। पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना आसान होगा। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।