फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five family members killed in road accident in Punjab

Accident in Punjab: परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Mon, 20 Jun 2022 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 08:28 PM IST
सार

श्री करतारपुर साहिब में सोमवार को सुबह हुए सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। आसपास के लोगों के घरों में भी पूरा दिन चूल्हा नहीं जला और न ही खाना बना।

विज्ञापन
Five family members killed in road accident in Punjab
हादसे में पांच लोगों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में घर से अपनी कार में श्री हरमंदिर साहिब माथा टेककर आते समय श्री करतारपुर साहिब के पास हुए हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरा सिविल लाइन इलाका शोक में डूब गया। दस माह पहले जिस इलाके में बच्चों के पैदा होने की खुशियां मनाई गईं, वहीं मातम इस कदर छाया कि हर शख्स की आंखें नम थीं।

विज्ञापन


घर के दो छोटे बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई और छठा जिंदगी और मौत की लड़ाई डीएमसी अस्पताल में लड़ रहा है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बाकी के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे हैं और परिवार को संभालने में जुटे हैं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के घरों में भी पूरा दिन चूल्हा नहीं जला और न ही खाना बना। हर व्यक्ति यही कह रहा था कि सोमवार को बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इतना झटका लगा है कि कुछ करने का दिल ही नहीं कर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाको राके साइयां मार सके न कोई
श्री करतारपुर साहिब में सोमवार को सुबह हुए सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। तजिंदर अभी जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है, जबकि सात साल के मनवीर को खरोंच तक नहीं आई। वह हादसे का अकेला गवाह है, जो बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मनवीर काफी घबराया हुआ है और किसी से बात भी नहीं कर रहा है।


रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य मनवीर से मिल रहे हैं। वहीं सभी को पूरे परिवार की मौत का दुख है। वहीं बच्चों के पैदा होने पर मनाई गई खुशियां भी याद कर रहे हैं कि अभी खुशियां मनाई जा रही थीं कि भगवान ने इतनी बड़ी चोट मार दी। अब परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed