फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five died in accident in ludhiana

लुधियाना में भीषण हादसा: देर रात बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो नाबालिग लड़कियों सहित पांच की मौत

Mon, 08 Dec 2025 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

लाडोवाल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लड़कों और दो नाबालिग लड़कियों की माैत हो गई।

विज्ञापन
Five died in accident in ludhiana
वीरू, सिमरन और सतपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो नाबालिग लड़कियों सहित पांच की मौत हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग जगरांव एरिया के थे। सूचना मिलने के बाद थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देर रात को पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। तीन मृतकों की पहचान जगरांव निवासी सतपाल, वीरू और सिमरन के ताैर पर हुई है। 
विज्ञापन


सतपाल व वीरू दोनों निवासी कोठे खंजूरा और सिमरन निवासी अजीत नगर जगरांव के ताैर पर हुई है। सतपाल के पिता हलवाई का काम करते है जबकि वीरू के पिता ड्राइवर है। सिमरन के पिता फौज से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कार में दो नाबालिग लड़कियां भी थी। सभी जगरांव से होते हुए अमृतसर की तरफ जा रही थीं। उनकी कार काफी तेज रफ्तार थी और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शवों को बाहर निकाला। थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस मृतकों के परिवार वालों का पता लगाने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed