फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   First implicated in love, later cheated of one million in the name of parcel

पहले प्यार में फंसाया, बाद में पार्सल के नाम पर की दस लाख की ठगी

Wed, 02 Mar 2022 10:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
First implicated in love, later cheated of one million in the name of parcel
लुधियाना। इंटरनेट पर घात लगाए बैठे साइबर ठगों ने शहर की एक और महिला को निशाना बनाया है। ठग ने खुद को इंग्लैंड का नागरिक बताते हुए विधवा महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद गिरोह की मदद से 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। घटना के सात महीने बाद थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर निवासी महिला की शिकायत पर नदीमापुर नागालैंड के कुशियाबिल पुराना बाजार निवासी रिचर्ड मैक, मिस होवीकली अचहूमी और हरियाणा के फरीदाबाद के बलभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी खुशबू पर केस दर्ज किया है। अभी चौथे आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में इंस्टाग्राम पर पीड़िता की आरोपी के साथ दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फोन और व्हाट्सएप पर बातें शुरू हो गईं। आरोपी ने बताया कि उसका नाम एरिक जे मोया है और वह इंग्लैंड में रहता है। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जून के आखिरी सप्ताह में एरिक जे मोया ने उसे बताया कि उसने उसके लिए एक पार्सल भेजा है, जिसमें उसके लिए ढेर सारे उपहार और 25 हजार पाउंड्स हैं। 1 जुलाई को महिला के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि उसके नाम पर एक पार्सल आया है। मगर उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने उसके बताए अकाउंट में वह रकम भेज दी। उसके बाद उनकी मांग बढ़ती चली गई। अलग-अलग दिनों में उस महिला ने अपनी एक अन्य साथी महिला के साथ मिलकर डरा धमका कर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी और जांच के बाद आरोपियों के बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed