फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing two arrest gun reccvered ludhiana

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पर गोली चला गोलक की चाबी छीनने की कोशिश

Fri, 17 Jan 2020 04:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
firing two arrest gun reccvered ludhiana
गांव साहिबाना में बुधवार की देर रात बाइक सवार दो लुटेरे गुरुद्वारा साहिब में घुस गए। बरामदे में सो रहे प्रधान पर हमला करने के साथ गोली चलाने के बाद आरोपियों ने उससे चाबियां छीनने की कोशिश की। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान टहल सिंह ने शोर मचाया। लोगों दोनों को पिस्तौल व अन्य हथियार समेत काबू कर पुलिस को सौंप दिया। थाना जमालपुर की पुलिस ने टहल सिंह की शिकायत पर इस्लामगंज निवासी कृष्ण पाल व दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

टहल सिंह की शिकायत के मुताबिक उनके गांव साहिबानामें श्री गुरु रविदास जी का गुरुद्वारा है। वह गुरुद्वारा साहिब का प्रधान है। गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी अपने परिवार के साथ रहता है। रोजाना अलग-अलग लोग गुरुद्वारा साहिब की देखभाल के लिए सोते है। बुधवार की रात को उसकी बारी गुरुद्वारा साहिब में सोने की थी। वह हाल में सो रहा था। इसी दौरान दो युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस गए। उसने दोनों युवकों से अंदर आने के बारे में पूछा। इस पर आरोपियों ने गोलक की चाबियां छीनने की कोशिश की। जब उसने विरोध करने पर उस पर गोली चला दी, वह बाल बाल बच गया। उसने शोर मचाया तो ग्रंथी और उसका परिवार व गांव के लोग बाहर इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी भागने लगे। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। दोनों प्रवासी मजदूर है और उत्तरप्रदेश से पिस्तौल खरीद कर लाए थे। आरोपी पिस्तौल कितने में और किससे खरीद कर लाए है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पूछताछ जारी है। जल्द ही ओर भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed