{"_id":"66e85acb03e3b425d00f23c9","slug":"fire-started-due-to-short-circuit-mobile-tower-burnt-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106577-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, जला मोबाइल टाॅवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, जला मोबाइल टाॅवर
Mon, 16 Sep 2024 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर पाया काबू, आसपास फैली दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। प्रताप चौक के पास स्थित एक इमारत के ऊपर लगे मोबाइल टाॅवर में सोमवार की दोपहर को अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।
आग लगते ही आसपास के लाेग भी बाहर आ गए। लोगों ने छत पर जाकर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बाकी जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी है।
प्रताप चौक स्थित एक एक इमारत के ऊपर एक मोबाइल कंपनी का टाॅवर लगा हुआ है। सोमवार की दोपहर टाॅवर के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई। इसके बाद आग ने टाॅवर को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगी देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टाॅवर जिस इमारत में लगा था, उसके मालिक रवि के मुताबिक, आग लगने के बाद उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उनके मुताबिक शाॅर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टॉवर के उपकरण और उनकी इमारत को नुकसान पहुंचा है।