फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire broke out in wiring near goods godown on platform number-1 of Ludhiana station

Ludhiana: लुधियाना स्टेशन पर बिजली के तारों में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

Mon, 19 Dec 2022 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 AM IST
सार

मेन सप्लाई बंद होने के बाद आग की लपटें उठनी बंद हो गई और आग आगे फैलने से रूक गई। गनीमत ये रही कि हादसे के समय तारों के नीचे पार्सल विभाग के नग नहीं पड़े थे और यात्रियों की ज्यादा भीड़ मौजूद नहीं थी, वर्ना आग की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन
Fire broke out in wiring near goods godown on platform number-1 of Ludhiana station
लुधियाना स्टेशन पर तारों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर माल गोदाम के पास रविवार रात बिजली की तारों में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अचानक आग लग गई। तारों से जोरदार धमाकों के साथ आग की लपटें उठने लगी, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे वाली जगह पर खड़े यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई और विद्युत विभाग को खबर करके बिजली की मेन सप्लाई को बंद करवाया गया। 

विज्ञापन


मेन सप्लाई बंद होने के बाद आग की लपटें उठनी बंद हो गई और आग आगे फैलने से रूक गई। गनीमत ये रही कि हादसे के समय तारों के नीचे पार्सल विभाग के नग नहीं पड़े थे और यात्रियों की ज्यादा भीड़ मौजूद नहीं थी, वर्ना आग की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना के बाद स्थानीय रेल अधिकारियों तथा विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंद पड़ी बिजली सप्लाई को दोबारा से बहाल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed