{"_id":"652f88f3eeb0f922dd084fb7","slug":"fire-broke-out-in-paint-shop-in-raikot-of-punjab-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: रायकोट में पेंट स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: रायकोट में पेंट स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान
Wed, 18 Oct 2023 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 PM IST
सार
पड़ोसी दुकानदार के मुताबिक अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। दुकान में आग की लपटें और धुआं उठने से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
पेंट की दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर रायकोट के बरनाला चौक स्थित एक पेंट और हार्डवेयर की दुकान में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के वक्त दुकान मालिक सहित सभी कर्मी बाहर थे इसलिए सभी की जान बच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अलग-अलग स्टेशनों से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पड़ोसी दुकानदार के मुताबिक अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। दुकान में आग की लपटें और धुआं उठने से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन