फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire breaks out ATM Ludhiana burns Rs 5.23 lakh

लुधियाना में एटीएम काटते हुए लगी आग, 5.23 लाख रुपये जले

Tue, 15 Dec 2020 11:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out ATM Ludhiana burns Rs 5.23 lakh
लुधियाना। एटीएम लुटेरों ने फिरोजपुर रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश की, एटीएम तो नहीं कटा, लेकिन उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग से एटीएम में पड़े करीब सवा पांच लाख रुपये की नकदी और एसी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अमर कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमर कुमार ने पुलिस दी शिकायत में बताया है कि वह एटीएम को रोजाना ताला लगाकर जाते हैं। देर रात एटीएम बंद रहता है। रोजाना सुबह एटीएम का शटर सुनील कुमार खोलता था। सोमवार को सुबह जब वह शटर खोलने आया तो अंदर आग से सब कुछ जल चुका था। उसने तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दी। अमर के मुताबिक एटीएम में करीब 7.77 लाख रुपये पड़े थे। जिनमें से लोगों ने करीब ढाई लाख रुपये निकलवा लिए थे। बाकी बैंक में करीब सवा पांच लाख रुपये बचे थे। अमर के मुताबिक जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो कुछ युवक एटीएम में घुसे और उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। इसके बाद लुटेरों ने एटीएम काटने की कोशिश की। वह सफल तो नहीं हो सके लेकिन एटीएम में अचानक आग लग गई। इसके बाद लुटेरे शटर गिराकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed