{"_id":"65c19784b565ae8d6e0d7d69","slug":"fast-speed-car-smashed-in-shop-in-ludhiana-many-injured-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रेस लगा रहे नौजवानों की कार अनियंत्रित होकर पान के खोखे में घुसी, एक की गई जान, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: रेस लगा रहे नौजवानों की कार अनियंत्रित होकर पान के खोखे में घुसी, एक की गई जान, चार घायल
Tue, 06 Feb 2024 07:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:51 AM IST
सार
देर रात लुधियाना के दुगरी में वरना और बोलेरो कार में सवार नौजवान रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित हुई और पान की दुकान में जा घुसी। दुकान पर बैठे पांच लोग कार की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के दुगरी इलाके में स्थित 200 फ्ट रोड पर सोमवार देर रात को दो कारों में सवार नौजवान रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित हो गई और पान के खोखे में जा घुसी।
खोखे पर बैठे पांच लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक नौजवान की मौत की सूचना है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और ने इलाका निवासियों के साथ मिलकर घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मृतक का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि रेस लगाने वाले एक नौजवान को काबू कर लिया गया था मगर मुलाजिमों ने उसे वहां से भगा दिया।
फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले रिंकू कुमार ने बताया कि देर रात को वरना कार और बोलेरो कार में सवार नौजवान रेस लगा रहे थे। एक कार में लड़का और लड़की जबकि दूसरी कार में दो लड़के सवार थे। दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पान के खोखे में जाकर घुस गई।
विज्ञापन
खोखे पर बैठे पांच लोग कार की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद कार पलट गई। मौके पर हंगामा मच गया और लोग चिल्लाने लगे। लोगों ने घायलों को साइड पर कार को सीधा किया और कार में सवार घायलों को बाहर निकाल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
रिंकू कुमार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने कार सवार नौजवान को वहां से भगा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।