फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers boarded without reservation in AC compartment of Tata-Muri Express, Created ruckus

Punjab: टाटा-मूरी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में बिना रिजर्वेशन चढ़े किसान, उतारने पर हंगामा, 45 मिनट रुकी ट्रेन

Sun, 11 Dec 2022 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 02:20 PM IST
सार

अमृतसर स्टेशन से शनिवार रात करीब 50 किसान बिना रिजर्वेशन टाटा-मूरी एक्सप्रेस के एसी डिब्बों में चढ़ गए और यात्रियों की आरक्षित सीटों पर कब्जा करके बैठ गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने विरोध जताया और टिकट चेकरों से सीटें खाली करवाने की मांग की।

विज्ञापन
Farmers boarded without reservation in AC compartment of Tata-Muri Express, Created ruckus
देर रात पटरी पर बैठे किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टाटा मूरी एक्सप्रेस में अमृतसर से दिल्ली जा रहे किसानों ने शनिवार देर रात लुधियाना स्टेशन पर हंगामा कर दिया। ट्रेन से नीचे उतारे जाने से नाराज किसानों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रेन के आगे पटरी जाम करके पर बैठ गए। इसके कारण ट्रेन करीब 45 मिनट तक लुधियाना स्टेशन पर रुकी रही, जिससे रेल प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम की शुरुआत अमृतसर स्टेशन से हुई। अमृतसर स्टेशन से शनिवार रात करीब 50 किसान बिना रिजर्वेशन टाटा-मूरी एक्सप्रेस के एसी डिब्बों में चढ़ गए और यात्रियों की आरक्षित सीटों पर कब्जा करके बैठ गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने विरोध जताया और टिकट चेकरों से सीटें खाली करवाने की मांग की। टिकट चेकरों की तरफ से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी जब किसानों ने यात्रियों को सीट नहीं दी, तो कंट्रोल रूम पर मैसेज करके मदद मांगी गई।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर मैसेज मिलते ही पूरा रेल प्रशासन हरकत में आ गया। ट्रेन के लुधियाना स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ ने किसानों को एसी डिब्बों से नीचे उतार दिया। इसके बाद नाराज किसानों ने ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया और अपने संगठन के झंडे लेकर पटरी पर बैठ गए। पटरी जाम होने की वजह से पीछे से आ रही दूसरी ट्रेनें भी बीच रास्ते में रुक गईं। पौने घंटे तक बातचीत के बाद स्थानीय अधिकारियों ने किसानों को मनाया और और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी ट्रेन में बैठकर हुए दिल्ली रवाना, एक को भी नहीं पकड़ सकी आरपीएफ
लुधियाना स्टेशन पर विभिन्न रेलवे नियमों का उल्लंघन करने के बाद किसान उसी ट्रेन में बैठकर दिल्ली रवाना हो गए, मगर वहां पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारी किसी एक को भी नहीं पकड़ पाए। अब आरपीएफ के उच्चाधिकारी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं। वहीं कमर्शियल स्टाफ का कहना था बिना टिकट एसी डिब्बों में सफर करने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूलना बनता था, लेकिन आरपीएफ की गलती के कारण वह बिना जुर्माना अदा किए चले गए।


लुधियाना में ट्रेन रोकी गई है। हमने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो फुटेज और मौके की तस्वीरों से उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। इससे अधिक जानकारी मुझे नहीं है। -  रजनीश त्रिपाठी, सीनियर डीएससी, फिरोजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed