फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer leader Gurnam singh chaduni reached Ludhiana of Punjab today

लुधियाना: गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले- किसानों के सिर फोड़ने का आदेश देने वाले एसडीएम पर दर्ज हो केस

Sun, 29 Aug 2021 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 06:41 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज का जमकर विरोध हो रहा है। पंजाब के किसान इस मामले पर लामबंद हैं। रविवार को किसानों ने पंजाब भर में दो घंटे तक सड़कों पर जाम लगाया। वहीं लुधियाना पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Farmer leader Gurnam singh chaduni reached Ludhiana of Punjab today
गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उनकी यूनियन हरियाणा सरकार से मांग करती है कि जिस एसडीएम ने किसानों के सिर फोड़ने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ तुरंत मामला दर्ज होना चाहिए, ताकी ऐसे अधिकारियों को एक सबक मिल सके। 

विज्ञापन


चढ़ूनी रविवार को लुधियाना में एमकेडी फ्रंट की तरफ से आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने हरियाणा में लाठीचार्ज के दौरान एक पुलिसकर्मी की तरफ से लाठियां भांजने की वीडियो वायरल होने के सवाल पर कहा कि वह युवक हरियाणा में जेजेपी के विधायक का भतीजा है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखेंगे।
विज्ञापन


वहीं मनोहर सरकार की तरफ से लाठीचार्ज को सही ठहराने की बात पर चढ़ूनी ने कहा कि सरकार का संतुलन बिगड़ चुका है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर सोमवार को किसान यूनियन की बैठक होने जा रही है। बैठक में हरियाणा सरकार की तरफ से की गई बर्बरता को लेकर तीखे संघर्ष का फैसला लिया जाएगा। अगला संघर्ष कैसा होगा इसकी रूपरेखा बैठक के बाद बताई जाएगी। एक बात साफ है कि किसान किसी हालत में पीछे नहीं हटेंगे। जब तक काले कानून रद्द नहीं होंगे किसानों का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...ताकी सरकारों को सबक सिखाया जा सके
किसान नेता चढ़ूनी ने साफ किया कि वह किसी तरह का चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते। उनका मकसद सिर्फ किसानों के हक में खड़े दलों को एकजुट कर एक मंच पर लाना है, ताकी सरकारों को सबक सिखाया जा सके। इससे पहले लुधियाना में कारोबारियों के बने राजनीतिक दल ने चढ़ूनी को अपना सीएम फेस बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि चढ़ूनी अगामी विधानसभा चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। चढ़ूनी ने कहा कि उस दल के नेताओं को पता नहीं था, इसलिए उन्होंने इस तरह की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed