फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer commit suicide in Bathinda

कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

Thu, 30 Jan 2020 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer commit suicide in Bathinda
जिले के गांव मान वाला में एक किसान ने कर्ज से दुखी होकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह पुत्र कौर सिंह के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। किसान पर सात लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार चानन सिंह ने बताया कि किसान गुरजंट सिंह के पास छह एकड़ जमीन थी। वह उसपर खेती करता था। खेती करके अपना परिवार पाल रहा था। उक्त किसान ने कोआपरेटिव सोसायटी से सात लाख की लिमिट बनाकर कर्ज ले रखा था। उसे भरने में वो असमर्थ था। इसी तनाव कारण बुधवार को उक्त किसान ने जहर निगल लिया। वीरवार को सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने सरकार से मांग की कि मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन

थाना रामा पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चानन सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार किसान गुरजंट सिंह की पत्नी के पास कोई बच्चा नहीं था। इस कारण उक्त दंपति ने अपने रिश्तेदारों से एक लड़के को गोद लिया था। किसान का लड़का गुरिंदर सिंह जो कि रामामंडी के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed