फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Famous Punjabi actor-director Sukhjinder Shera passed away in Uganda

दुखद: पंजाबी अभिनेता-निर्देशक सुखजिंदर शेरा का निधन, युगांडा में ली अंतिम सांस

Wed, 05 May 2021 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर दाखा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर दाखा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 May 2021 10:41 AM IST
सार

शेरा के करीबी पंजाबी निर्माता डीपी सिंह अर्शी ने बताया कि शेरा का परिवार चाहता है कि उनके शव को पंजाब लाया जाए लेकिन कोविड के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Famous Punjabi actor-director Sukhjinder Shera passed away in Uganda
सुखजिंदर शेरा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सतीश कौल की मौत से गम में डूबी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुधवार को एक और दुखद खबर आई। बुधवार तड़के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया।

विज्ञापन


शेरा जगरांव के गांव मलकपुर के रहने वाले थे। शेरा के सहायक रहे जगदेव सिंह ने बताया कि वे 17 अप्रैल को ही साउथ अफ्रीका में अपने दोस्त के पास गए थे। 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात लगभग दो बजे उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन


शेरा ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इसमें यारी जट्ट दी और जट्ट ते जमीन सुपरहिट रही। इस समय उनकी यार बेली फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शव को लाने के लिए परिजन केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं। शेरा के करीबी पंजाबी निर्माता डीपी सिंह अर्शी ने बताया कि शेरा का परिवार चाहता है कि उनके शव को पंजाब लाया जाए लेकिन कोविड-19 के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 10 अप्रैल को पॉलीवुड के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मशहूर पंजाबी कलाकार सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया था। सतीश कौल ने तकरीबन 300 हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। लोकप्रिय धारावाहिकों महाभारत, सर्कस और विक्रम बेताल में भी उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए थे। महाभारत में उनकी इंद्र देव की भूमिका से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। वे अभिनेता अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी जिंदगी फकीरी में गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed