{"_id":"68e3f00bd2c78e480f058248","slug":"factory-shed-collapses-due-to-fire-machines-burnt-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112318-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आग लगने से फैक्टरी का शेड नीचे गिरा, मशीनें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आग लगने से फैक्टरी का शेड नीचे गिरा, मशीनें जलीं
Mon, 06 Oct 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। टिब्बा रोड के गीता नगर इलाके में सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे श्रीराम होजरी फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए।
आग से फैक्टरी का शेड नीचे गिर गया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पांच गाड़ियाें ने मौके पर पहुंच करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शाॅट सर्किट से लगी हो। मशीनें जल कर पूरी तरह से खाक हो गईं।