फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Entered the house, set a parked car on fire, fired bullets

Ludhiana News: घर में घुस खड़ी कार को लगाई आग, चलाईं गोलियां

Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Entered the house, set a parked car on fire, fired bullets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डेहलों के गांव लहरा इलाके में रंजिश के चलते एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिल सुखविंदर सिंह के घर में घुस उसकी कार को आग लगा दी। जब सुखविंदर सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचाया तो आरोपी ने सीधी गोलियां चला दीं व धमकियां देते हुए फरार हो गए।
सुखविंदर सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुखविंदर सिंह की शिकायत पर कुलदीप सिंह उर्फ माणक के साथ दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दीवार फांद घर में दाखिल हो गए। इनमें से दो के हाथ में डंडे भी थे। आरोपी कुलदीप सिंह ने घर में खड़ी उनकी कार को ही आग लगा दी। जब उन्होंने परिवार सहित शोर मचाया तो आरोपियों ने सीधी उन पर गोलियां चलाईं लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी वहां से धमकियां देते हुए दीवार फांद कर फरार हो गए। सुखविंदर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर कार को किस चीज से आग लगाई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed