फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   employees protest mansa, mansa protest, dharna in mansa

मानसा में फार्मासिस्ट व दर्जा चार कर्मचारियों का धरना

Fri, 11 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 11 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
employees protest mansa, mansa protest, dharna in mansa
प्रदर्शन - फोटो : file
राज्य के 1186 रुरल हेल्थ डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्ट व दर्जा-4 कर्मचारियों ने बीते 10 सालों से उनकी सेवाएं नियमित न करने के रोषस्वरूप धरना लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को जिला परिषद में एकत्रित होकर जहां अपनी सेवाएं नियमित करने की मांग की, वहीं मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान हरपाल शर्मा, हरपाल माखा व रजनी गेहले ने राज्य सरकार की ओर से चल रहे बजट सेशन के दौरान उनकी सेवाओं को नियमित करने का एलान कर जरूरी फंड आरक्षित रखने की मांग की।

फार्मासिस्ट व दर्जा-4 नेताओं ने कहा कि वे बीते 10 साल से ग्रामीण डिस्पेंसरियों में ठेके पर बहुत कम वेतन लेकर काम करते आ रहे हैं। उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर 2011 में नियमित कर दिए गए थे, लेकिन उनकी सेवाएं नियमित नहीं की गई। पंजाब सरकार की तरफ से उनकी सेवाएं नियमित करने की बजाय हर छह माह के बाद अपनी काम चलाऊ नीति के तहत उनके ठेके की मियाद उसी वेतन पर आगे बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन


गौरव कुमार, गुरमेल बोड़ावाल, जसपाल दलेलवाला, अवतार सिंह, तरसेम रला, बलदेव सिंह, आशा रानी और अमरजीत कौर ने बताया कि बार बार वादे कर नियमित न करने व कम वेतन को लेकर कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है। 17 मार्च को वे अपने परिवारों सहित पंजाब विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed