फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drunken youth broke and burnt the statue of former army officer

नशे में धुत्त युवक ने पूर्व आर्मी अफसर की प्रतिमा को तोड़ जलाया

Thu, 10 Feb 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth broke and burnt the statue of former army officer
शराब के नशे में धुत गुड़े गांव के युवक ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मरहूम आर्मी अफसर गुरदयाल सिंह मल्ली की गांव के बास्केटबाल ग्राउंड में स्थापित प्रतिमा को तोड़कर जला दिया। आरोपी की पहचान मनजिंदर सिंह काका के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना दाखा की पुलिस ने काका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में काका से पूछताछ कर रही है। भारतीय फौज के जांबाज सैनिक और बास्केटबाल खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी गुरदयाल सिंह का 10 अक्तूबर 1993 में निधन हो गया था। उसके बाद सम्मान में गांववासियों ने बास्केटबाल खेल स्टेडियम बनवाया और वहीं पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। गुरदयाल सिंह को 1968 में अर्जुन अवार्ड मिला था।
विज्ञापन

आरोपी काका का कहना है कि पिछले दिनों गांव में करवाए गए बास्केटबाल टूर्नामेंट के दौरान जब महिला टीमों के बीच मुकाबला हो रहा था तो आयोजकों ने उस पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बेइज्जत किया था। तब से वह बदले की आग में जल रहा था और टूर्नामेंट कमेटी को सबक सिखाना चाहता था। बुधवार रात मौका पाकर उसने प्रतिमा को तोड़कर जला दिया। मुकदमे के शिकायतकर्ता बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 में उनके चाचा गुरदयाल सिंह की याद को समर्पित बास्केटबाल टूर्नामेंट करवाया गया था। आरोपी मनजिंदर सिंह काका ने टूर्नामेंट के दौरान महिला टीमों पर पत्थर फेंके थे। इस कारण उसे डांट फटकार कर वहां से भगा दिया गया था। उन्हें ये समझ में नहीं आ रहा कि देश विदेश में गांव का नाम रौशन करने वाले उनके चाचा गुरदयाल सिंह की प्रतिमा को काका ने क्यों खंडित किया, जबकि उसकी रंजिश तो अन्य लोगों से थी। जांच अधिकारी एएसआई हमीर सिंह ने कहा कि आरोपी काका ने शराब के नशे में प्रतिमा को तोड़कर जलाया है, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed