फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drunk mason breakage in temple, case registered

नशे में राजमिस्त्री ने मंदिर में की तोड़फोड़, मामला दर्ज

Sun, 02 Aug 2020 04:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Drunk mason breakage in temple, case registered
जमालपुर के ताजपुर इंक्लेव इलाके में रहने वाले एक राजमिस्त्री ने इलाके में बने मंदिर में तोड़ फोड़ की और वहां विराजमान शेषनाग को फेंक दिया। जिससे गुस्साए इलाका निवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंदिर में हुई तोड़ फोड़ के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताजपुर एन्क्लेव के रहने वाले चंदन कुमार की शिकायत पर इलाके में ही रहने वाले दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाए उसे नोटिस देकर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोरोना महामारी के कारण किया गया है।
विज्ञापन

चंदन कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इलाके में शिव मंदिर बना हुआ है। जहां पर शिवलिंग स्थापित है और उस पर शेषनाग भी रखे गए हैं। आरोपी राजमिस्त्री है और उसी ने ही मंदिर तैयार किया है। आरोपी खुद भी उसी मंदिर में आता जाता है। 31 जुलाई को आरोपी नशे की हालत में मंदिर के अंदर घुस गया और उसने मंदिर में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। आरोपी ने मंदिर में शिवलिंग को खंडित कर दिया और वहां विराजमान शेषनाग को भी बाहर फेंक दिया। जब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अदालत और अधिकारियों के आदेश पर उसे नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed