{"_id":"65565021fc5c87fc9b0695f9","slug":"distributing-expired-goods-to-children-and-pregnant-khanna-news-c-79-1-spkl1016-265-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट का सामान बांटने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट का सामान बांटने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
खन्ना। खन्ना के समराला क्षेत्र के गांव कोटला भड़ी के आंगनबाड़ी सेंटर में बच्चों को एक्सपायरी डेट का सामान बांटने पर हंगामा हो गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि केंद्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जाने वाला खाने-पीने का सामान एक्सपायरी हो चुका है। यह खाने लायक नहीं बचा है। इसके बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र से सामान बांटा जा रहा था। एडवोकेट गुरप्रीत सिंह गोसलां और पंचायत सदस्य बलजीत सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और केंद्र में आने वाले 3 से 5 साल तक के बच्चों को दलिया, खीर समेत अन्य खाने का सामान दिया जाता है। सेंटर में इस सामान की मियाद निकल चुकी थी। किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
एक तरफ आंगनवाड़ी वर्कर उर्मिला देवी ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हेल्पर नहीं आ रही थीं। जिस कारण सामान नहीं बांटा जा सका। दिवाली की सफाई के चलते उनसे चूक हो गई। आगे से ध्यान रखा जाएगा। सीडीपीओ ऑफिस से जांच करने आईं कमलजीत कौर ने भी इसे गलती माना। कमलजीत ने कहा कि यह सामान बांटा नहीं जा सकता। विभाग स्तर पर इसकी जांच की जा रही है। बनती कार्रवाई की जाएगी।