फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dhnansu, world, level, focal, point

धनांसू में बनेगा विश्व स्तरीय फोकल प्वाइंट

Thu, 07 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 07 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
dhnansu, world, level, focal, point
सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने वीरवार को चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) के प्रतिनिधिमंडल के साथ गांव धनांसू का दौरा किया। सरकार गांव में विश्व स्तरीय फोकल प्वाइंट का निर्माण करने जा रही है। इस दौरान सिंचाई मंत्री ने उद्यमियों से कहा कि सरकार उद्योगों को सभी तरह की सुविधाओं के साथ विश्व स्तरीय ढांचा भी मुहैया करा रही है, ताकि पंजाब को नया औद्योगिक हब बनाया जा सके।
विज्ञापन



इस अवसर पर चैंबर के प्रधान अवतार सिंह और महासचिव उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि करीब 25 साल से अधिक वक्त से लुधियाना को नया फोकल प्वाइंट नहीं मिला है। ऐसे में उद्यमियों को नई इकाईयां लगाने में दिक्कत आ रही है। धनांसू का फोकल प्वाइंट उद्यमियों की जमीन संबंधी समस्या का कुछ हद तक समाधान करेगा।
विज्ञापन



ढिल्लों के साथ पीएसआईईसी के एएमडी संजीव बावा, सीजीएम एसपी सिंह, एस्टेट अफसर अर्शदीप सिंह के अलावा सिंचाई, पीडब्ल्यूडी विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। चैंबर ने सरकार को सुझाव दिए हैं कि नए फोकल प्वाइंट में माइक्रो स्माल एंड मीडियम क्षेत्र की इकाईयों को तरजीह दी जाए। उद्योग के विभिन्न कलस्टरों को जमीन अलॉट की जाए। फोकल प्वाइंट में सिर्फ मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को ही जगह उपलब्ध कराई जाए। स्टार्टअप के लिए इकाई और रिहायश का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed