फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Delhi Amritsar Katra highway project may be stopped in Punjab

Punjab: दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे प्रोजेक्ट को लग सकता है ग्रहण, NHAI ने दी हाथ खींचने की चेतावनी, ये है कारण

Thu, 08 Aug 2024 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:35 PM IST
सार

एनएचएआई के अधिकारियों का तर्क है कि पंजाब में काम करने को लेकर उन्हें कई दिक्कतें आ रही हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ठेकेदार एवं अफसरों को धमकियां मिल रही हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि लुधियाना के अलावा जालंधर में समस्या आ रही है।

विज्ञापन
Delhi Amritsar Katra highway project may be stopped in Punjab
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे दिल्ली अमृतसर कटरा ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट को ग्रहण लग सकता है। पिछले लंबे अरसे से इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


इस बाबत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी चेतावनी दे चुके हैं। दूसरी तरफ अब प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एनएचएआई के ठेकेदार ने भी हाथ खींचने की चेतावनी दी है। प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी एवं ठेकेदारों ने सूबे में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का हवाला दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मामला पंजाब के मुख्य सचिव के दरबार भी पहुंच चुका है। एनएचएआई के अधिकारियों का तर्क है कि सूबे में काम करने को लेकर कई दिक्कतें आ रही हैं। मुख्य सचिव ने डीजीपी गौरव यादव को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद थाना दाखा की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के मुकेश गोदरा एवं श्री बालाजी बिल्डिकान के संदीप शर्मा एवं पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के रीजनल अफसर विपनेश शर्मा ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में साफ कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे ठेकेदार एवं अफसरों को धमकियां मिल रही हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि लुधियाना के अलावा जालंधर में समस्या आ रही है। पत्र के साथ बीस जुलाई को दाखा के कर्मी मनीश के साथ ग्रामीणों की पिटाई की तस्वीरें भी भेजी गईं। अफसरों का तर्क है कि इन सब के पीछे भूमाफिया का हाथ हो सकता है। थाना दाखा के प्रभारी केएस धालीवाल का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed