{"_id":"5e3306018ebc3e8c8722e8a2","slug":"cylinder-blast-in-bathinda-two-brother-injured-bathinda-news-pkl364810293","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, दो भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, दो भाई गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्तानिया पुल के पास वीरवार दोपहर गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फट गया। इससे गुब्बारे बेचने वाले दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पहचान वीरपाल और मनिंदर कुमार निवासी श्री गंगानगर के तौर पर हुई है। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीरपाल और मनिंदर कुमार हर वसंत पंचमी के दिन गुब्बारे बेचने के लिए बठिंडा आते थे और त्योहार के बाद घर लौट जाते थे। वीरवार को जब वीरपाल अपने गैस वाले सिलिंडर की सफाई कर रहा था तो अचानक सिलेंडर फट गया। उसकी गैस वीरपाल की आंखों में पड़ गई। साथ में खड़ा उसका भाई मनिंदर सिलिंडर की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के वक्त कोई भी उन दोनों के पास नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर गुरमेल सिंह ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। थाना कैनाल के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।