{"_id":"76739853db5e0353430e75b1a009a1c3","slug":"woman-raped-manager-booked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 07 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर मैनेजर ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे अलग कमरा किराए पर लेकर दिया और दो साल तक उसके साथ दुराचार किया। रहा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई।
जब उसने मैनेजर को इस बारे में बताया तो मैनेजर ने उसे गर्भपात करवाने को कहा। महिला के मना करने पर मैनेजर ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उससे मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की। जांच के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने महिला की शिकायत पर मैनेजर ऋषि पांडे पर दुराचार, धोखाधड़ी और उसके पिता लक्ष्मी पांडे, भाई शिव पांडे और फैक्टरी मालिक लाली पर साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक उसका पति फैक्टरी में लेबर का काम करता था। उनके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले काम करते समय उसके पति की मौत हो गई। मैनेजर ऋषि पांडे ने उसे शादी का झांसा दिया और अलग कमरा भी किराए पर ले दिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। वह अब फिर से गर्भवती है। जब मैनेजर को इस बात का पता चला ते उसने गर्भपात करवाने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन
महिला ने इसकी जानकारी ऋषि के पिता और उसके भाई को दी। मगर उन्होंने ऋषि को समझाने के बजाय उसी का साथ दिया और उससे 45 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि लाली भी साजिश में शामिल था। जांच अधिकारी कुलदीप कौर के अनुसार पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।