फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   woman, deadbody, found, from, box

लोहे की पेटी से मिला महिला का शव

Tue, 28 Jul 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 28 Jul 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
थाना फोकल प्वाइंट इलाके के हरगोबिंद नगर में एक बेहड़े में बने कमरे में रखी पेटी से महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया।  प्राथमिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को शक है कि उसके पति ने उसकी गला दबा कर हत्या की और शव को पेटी में रख कर फरार हो गया। महिला की पहचान मूल रूप से बिहार की रहने वाली ललिता देवी के रूप में हुई है।

उसका अपने पति से विवाद भी चल रहा था। थाना फोकल प्वाइंट थाना प्रभारी जतिंदरजीत सिंह का कहना है कि  महिला के पर्स में एक मोबाइल नंबर मिला था जो उसके वकील का था। उसके वकील ने बताया कि ललिता ने अपने पति उमा शंकर, ससुर दुर्गा शंकर ठाकुर, सास बिहारू देवी, ननद के पति महिंदर ठाकुर व ननद इन्दु ठाकुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में अदालत में केस किया हुआ था।
विज्ञापन



अब तक की जांच में पता चला है कि ललिता व उमा शंकर यहां पर पिछले अढ़ाई वर्षों से रह रहे थे। पिछले करीब एक महीने पहले वे अपने गांव चले गए थे।

पड़ोसियों ने कहा कि उमा शंकर को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था,जिस कारण इनका आपस में झगड़ा रहता था।

इनके कोई औलाद भी नहीं थी। झगड़े के कारण ही ललिता अपने मायके घर चली गई थी और उसने पति सहित ससुरालियों पर केस कर दिया था।


यह भी पता चला कि उमा शंकर गांव से अपनी पत्नी को बहला फुसला कर मना कर लुधियाना में 24 जुलाई को आया था। उसकी पत्नी पहले घर आई और बाद में वह खुद घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को दोनों सो गये थे और सुबह उनका दरवाजा बंद था। लोगों ने सोचा कि शायद यह लोग दोबारा चले गए हैं। जिस कारण किसी ने उनकी और ध्यान नही दिया। लेकिन अब जब कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जांच में पता चला है कि ललिता के शरीर पर मारपीट के भी निशान थे और उसका गला भी रेता गया था। उसी दिन से उसका पति भी घर से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed