{"_id":"6628e9e131f9bc7c560d6d55","slug":"woman-commit-suicide-in-ludhiana-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी ने दी जान, पति के अवैध संबंधों से थी परेशान, सास समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी ने दी जान, पति के अवैध संबंधों से थी परेशान, सास समेत तीन पर केस
Wed, 24 Apr 2024 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:45 PM IST
सार
नवतेज सिंह का प्रॉपर्टी सेल परचेज का कारोबार है। उसके दफ्तर में काम करने वाली आरोपी महिला चरणजीत कौर के साथ उसके नाजायज संबंध थे। जिसका दलबीर कौर को पता चल चुका था और इसी बात को लेकर दोनों में कलेश रहता था।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी दलबीर कौर ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। जब विवाहिता को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया तो उसके बच्चे ने अपने ननिहाल फोन कर दिया। दलबीर के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और थाना दुगरी की पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने जांच के बाद जेल रोड अजीत नगर निवासी श्याम सिंह की शिकायत पर दलबीर कौर के पति नवतेज सिंह उर्फ गोल्डी, उसकी प्रेमिका चरणजीत कौर और सास परमजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
शाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद नवतेज सिंह का प्रॉपर्टी सेल परचेज का कारोबार है। उसके दफ्तर में काम करने वाली आरोपी महिला चरणजीत कौर के साथ उसके नाजायज संबंध थे। जिसका दलबीर कौर को पता चल चुका था और इसी बात को लेकर दोनों में कलेश रहता था। जिसके बाद दलबीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। जिस कारण दो दिन पहले दलबीर कौर ने घर में ही पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां दलबीर कौर की मौत हो गई। शाम सिंह ने कहा कि उन्हें दोहते का फोन आया कि उसकी मां दलबीर कौर बेहोश हो गई है। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे लेकिन दलबीर की मौत हो चुकी थी। उधर, जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी है।