फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl dead body found in sack in Ludhiana crime news

Punjab Crime: लुधियाना में युवती की हत्या... बोरे में शव, बाइक पर आए दो युवक सड़क पर फेंक हुए फरार

Wed, 09 Jul 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर आरती चौक के पास दो युवक बाइक पर सवार होकर युवती का शव बोरे में भरकर ले जा रहा था। लोगों ने शक होने पर उन्हें रोका तो दोनों सड़क किनारे बोरे को फेंक बाइक छोड़कर वहां से भाग गए।

विज्ञापन
Girl dead body found in sack in Ludhiana crime news
बाइक सवार व्यक्ति बोरा फेंक कर भाग निकला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बोरे में महिला का शव मिला। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की रिहायश से कुछ ही दूरी पर स्थित आरती चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने सड़क के बीचों बीच डिवाइजर पर एक बोरी फेंक दी। जब बोरी खोली गई तो उसमें युवती की लाश मिली। आरोपियों ने युवती की हत्या करने के बाद शव बोरी में बांधा और शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से वहां फेंक गए। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े पूरी दिलेरी के साथ युवती का शव बोरी में डाल कर बाइक पर ले जा रहे युवकों को लोगों ने देख लिया। जब बोरी से बदबू आई तो उसकी वीडियो बना ली गई। वीडियो बनाते ही युवक वहां से फरार हो गए और बोरी वहीं फेंक गए। जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बोरी खोली सभी हैरान हो गए। बोरी में युवकी का शव था। थाना डिविजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


राहगीर अमरजीत सिंह और जीवन ने बताया कि नीले रंग की बाइक पर दो युवक सवार थे। इसमें से एक ने सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनी हुई थी। दोनों ने फिरोजपुर रोड आरती चौक के पास डिवाइडर पर बोरी फेंक दी। वहां मौजूद एक रेहड़ी वाले ने युवकों से बोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे तो खराब आम फेंकने आए हैं। उसे शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। जीवन ने उनकी बाइक साइड में रुकवाई और वीडियो बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के मुताबिक जब उसने बोरी पकड़ी युवक की वीडियो बनाई तो वह धमकियां देने लगा। जिस युवक ने बोरी पकड़ी थी उसने नीले रंग की सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहन रखी थी। वह हाथापाई करने पर उतारु हो गया। इसके बाद पहले सिक्योरिटी गार्ड वाली वर्दी पहना युवक गायब हो गया और उसके बाद दूसरे युवक ने आगे रखी बोरी वहां फेंकी और वहां से वह भी खिसक गया। लोगों ने दूसरी तरफ खड़े पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने आगे थाने में इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने बोरी को चेक किया तो उसमें युवती का शव था।


क्या कहती है पुलिस 
थाना डिवीजन नंबर 8 के सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि आरती चौक के पास किसी ने बोरी फेंकी है और इसमें लाश होने का शक है। लोगों ने बोरी फेंकने वाले दोनों लड़कों को रोककर पूछा कि इसमें क्या है तो उन्होंने कहा कि आम के छिलके हैं और यह कहने के बाद वे भाग गए। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। नंबर के आधार पर पता लगाया जाएगा कि उक्त बाइक का मालिक कौन है और उसके बाद वीडियो को भी कब्जे में ले लिया है। वीडियो में दोनों आरोपी प्रवासी लग रहे हैं और मृतक युवती भी प्रवासी है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें काबू कर लिया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed