फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman Attacked for filling water from motor installed in street in Jagraon

Jagraon: गली में लगी मोटर से पानी भरने पर किया हमला, महिला के घर में घुस कर की तोड़फोड़, 21 पर केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

आरोपी ने महिला से मारपीट करने के साथ साथ घर में खड़ी कार बाइक समेत घर की खिड़कियां व अन्य सामान भी तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Woman Attacked for filling water from motor installed in street in Jagraon
आरोपियों ने घर में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के गांव झोरड़ा में गली में लगी मोटर से पानी भरने को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुस कर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में खड़ी कार, बाइक तोड़ डाली। साथ ही खिड़कियों समेत अन्य सामान की भी तोड़ फोड़ की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत 21 लोगों पर धारा 115(2), 118(1), 333, 351(3), 191(3), 190 बी-एनएस के तहत थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जसकरन सिंह उर्फ काली, जग्गा सिंह, टहल सिंह, गुरजंट सिंह, रानी कौर, कमल कौर निवासी गांव झोरड़ा समेत 15 अज्ञात लोगों के रूप में हुई है।
विज्ञापन




थाना हठूर के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला हरजीत कौर निवासी गांव झोरड़ा ने पुलिस को बताया कि उनकी गली में किसी ने पानी वाली मोटर दान के रूप में लगवाई है ताकि मोहल्ला निवासियों समेत गांव के लोगों को पानी के लिये तरसना ना पड़े। वह दोपहर को पानी भर कर अपने देवर व चाची के साथ घर में बैठ कर बातें कर रही थी। इसी दौरान आरोपी जसकरन सिंह, जग्गा सिंह व टहल सिंह, गुरजंट सिंह, रानी कौर व कमल कौर अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने आते ही बिना कोई बात किए उन पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उनसे मारपीट करने के साथ साथ घर में खड़ी कार बाइक समेत घर की खिड़कियां व अन्य सामान भी तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर आरोपियों पर थाना हठूर में केस दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी इस बात की रंजिश रखते हैं कि वह गली में लगी पानी वाली मोटर से पानी क्यों भरते है। इसी को लेकर उन पर हमला किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed