{"_id":"6155dedd8ebc3e046034ee60","slug":"wife-murdered-her-husband-with-the-help-of-lovers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश: दो आशिकों के साथ मिल किया पति का कत्ल, लाश भी गायब कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश: दो आशिकों के साथ मिल किया पति का कत्ल, लाश भी गायब कर दी
Thu, 30 Sep 2021 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:04 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और लाश भी गायब कर दी लेकिन रिश्तेदार के एक शक ने पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया। महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को अपने दो आशिकों के साथ मिलकर पत्नी ने ही मौत के घाट उतार दिया था। किसी को भनक न लगे, इसलिए तीनों ने मिलकर जल्दबाजी में शव को खुर्दबुर्द करने की कोशिश भी की। आखिरकार एक रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना डाबा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर ग्रामीण डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि गिल रोड निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। मृतक राम लगन शिकायतकर्त्ता की बुआ का बेटा था। संदीप ने पुलिस को बताया था कि 20 सितंबर से राम लगन गुम हो गया है। वह अपने स्तर पर उसकी तलाश करते गांव जसपाल बांगर की तरफ जा रहे थे। लोहारा पुल से कुछ दूरी पर नहर के किनारे एक चप्पल पड़ी थी। उसकी भाभी मनीषा ने पहचान कर बताया कि यह राम लगन की है। आसपास तलाश करने पर खेत में एक शव बरामद हुआ। शव काफी सड़ चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया था। शिकायतकर्ता को शक था कि राम लगन की हत्या की गई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी मनीषा के रमेश कुमार और अशरफ अंसारी से संबंध हैं। लगभग सात माह पहले मनीषा अपने बच्चों को लेकर आरोपी रमेश कुमार के घर रहने चली गई थी। इस बात का पता चलने पर मृतक और मनीषा में विवाद रहने लगा था।
यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में
20 सिंतबर को आरोपी रमेश और अंसारी ने मृतक राम लगन को जमकर शराब पिलाई। रात लगभग आठ बजे उसे नहर पर लगे गए। वहां चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, उसकी साइकिल को नहर में फेंक दिया। इस हत्या के बारे में मनीषा को सब कुछ पता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।