फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Wanted criminal was shot dead in Green Park Ludhiana

लुधियाना में दिनदहाड़े मर्डर: सिर के आर-पार हुई गोली... साथ थी दो युवतियां, स्कूटी पर आए हमलावरों ने की वारदात

Wed, 21 Jan 2026 07:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 Jan 2026 07:55 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या हुई है। जिस समय यह वारदात हुई उस समय युवक के साथ दो युवतियां भी थी। हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। 

विज्ञापन
Wanted criminal was shot dead in Green Park Ludhiana
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद उस समय सनसनी फैल गई, जब जमालपुर स्थित ग्रीन पार्क में वांछित अपराधी की सैर के दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उसके साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। इसी दौरान स्कूटी पर आए तीन हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना जमालपुर के ग्रीन पार्क में शाम करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला निवासी राम नगर भामियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप बिल्ला के खिलाफ पहले से 5 से 6 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई मामलों में वांटेड चल रहा था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्क में अचानक पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा तो एक युवक जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमालपुर थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास भी रिवॉल्वर बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर हमलावरों और मृतक के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलाई गई। गोली प्रदीप बिल्ला के सिर के दाईं ओर से लगी और बाईं ओर से बाहर निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


फायरिंग के बाद मृतक के साथ मौजूद दोनों युवतियां मौके से फरार हो गईं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी किन लोगों से रंजिश थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed