{"_id":"6943d03c109a9968ee0abee4","slug":"two-young-men-firing-on-woman-from-uzbekistan-in-ludhiana-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्बेकिस्तान की महिला को मारी गोली: लुधियाना में रह रही थी असलिगुन स्पारोवा... इस बात की जिद्द कर रहे थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उज्बेकिस्तान की महिला को मारी गोली: लुधियाना में रह रही थी असलिगुन स्पारोवा... इस बात की जिद्द कर रहे थे आरोपी
Thu, 18 Dec 2025 03:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 03:34 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में दो युवकों ने विदेशी महिला पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उज्बेकिस्तान की महिला पर गोली चला दी और फरार हो गए। महिला दोनों आरोपी युवकों को पहले से ही जानती थी।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब में अब गोली चलना आम बात हो चुकी है। रोजाना कहीं न कहीं से गोली चलने की खबर आती है। लुधियाना में विदेशी महिला पर गोली चली है। लुधियाना के गांव दाद में रहने वाले दो युवकों ने उज्बेकिस्तान से आई उनकी विदेशी महिला मित्र को गोली सिर्फ इसलिए मार दी कि उसने उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने से मना कर दिया। आरोपी उसे अपने साथ लॉन्ग ड्राइवर पर ले जाने की जिद्द कर रहे थे। आरोपी महिला को गोली मार कर फरार हो गए। राहगीर ने महिला को घायल देखा तो उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। विदेशी महिला के गोली लगने की बात के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की रहने वाली असलिगुन स्पारोवा के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में फरीदकोट के न्यू हरिंदर नगर निवासी बलविंदर सिंह और लुधियाना के मोहल्ला रघुबीर पार्क जस्सियां रोड के हरजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और दोनों को जेल भी भेज दिया। उधर, अस्पताल में उपचाराधीन महिला असलिगुन स्पारोवा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उज्बेकिस्तान की रहने वाली असलिगुन स्पारोवा पिछले साल भारत आई थी। वह पहले कुछ समय तक भारत में रही और उसके बाद वह लुधियाना के गांव दाद में रहने के लिए आ गई। गांव दाद के होटल में रह रही थी और कुछ समय से आरोपी उसके संपर्क में थे और तीनों में दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक घटना 13 दिसंबर की है। महिला स्पारोवा पक्खोवाल रोड स्थित होटल में थी।
विज्ञापन
स्पारोवा ने पुलिस को बताया कि उसका जानकार बलविंदर सिंह अपने दोस्त हरजिंदर सिंह के साथ होटल पहुंचा। दोनों कार में वहां आए थे। स्पारोवा ने कहा कि कुछ देर बात करने के बाद दोनों ने उसे कहा कि लॉन्ग ड्राइव पर चलते हैं। स्पारोवा ने इससे इनकार कर दिया। इसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी। दोनों उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़े हुए थे।
बलविंदर ने कार के डेशबोर्ड से एक रिवॉल्वर निकाल ली। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे मार देगा। जब स्पारोवा ने मना किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली स्पारोवा की छाती पर लगी। गोली मारकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी महिला ठीक होगी और उसके बाद बातचीत कर आगे की कार्रवाई करेंगे।