फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two Died in Road Accident at Ludhiana of Punjab

हादसा: इनोवा चालक को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित हुई गाड़ी ने एक्टिवा सवार को कुचला, दोनों की मौत

Sat, 21 Aug 2021 05:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 05:57 PM IST
सार

इनोवा ने ज्योति केंद्र से बाहर खड़ी पहले एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद एक्टिवा पर जा रही महिला से गाड़ी जा टकराई। गाड़ी की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला नीचे गिर गई। इनोवा गाड़ी उसे कुचलते हुए सामने लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभे को तोड़ते हुए इनोवा सड़क के किनारे में बने पक्के नाले में फंस गई। 

विज्ञापन
Two Died in Road Accident at Ludhiana of Punjab
लुधियाना में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के हंबड़ा रोड पर शनिवार बाद दोपहर इनोवा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार गाड़ी आगे जा रही एक्टिवा सवार महिला को कुचलते हुए बिजली के पोल से भिड़ गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए। आसपास के लोग एक्टिवा सवार महिला और इनोवा चालक को निजी अस्पताल में ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। थाना पीएयू पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



शनिवार बाद दोपहर एक इनोवा गाड़ी हंबड़ा रोड से हैबोवाल चौक की तरफ जा रही थी। इसे सुंदर नगर निवासी अरुण जैन (49) चला रहे थे। गाड़ी में पीछे एक महिला भी बैठी थी। इनोवा गाड़ी जैसे ही राम शरणम के पास पहुंची, तो चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह इनोवा से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई। इनोवा ने पहले ज्योति केंद्र से बाहर खड़ी एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद गाड़ी एक्टिवा पर जा रही महिला से जा टकराई। टक्कर से एक्टिवा सवार महिला नीचे गिर गई। इनोवा उसे कुचलते हुए सामने लगे बिजली के खंभे से जा टकराई और खंभे को तोड़ते हुए सड़क के किनारे बने पक्के नाले में फंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तुरंत एक्टिवा सवार किचलु नगर निवासी रीमा (34) और इनोवा चालक को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इनोवा के पीछे बैठी महिला को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


थाना पीएयू प्रभारी जसकंवर सेखों ने बताया कि इनोवा चालक को कुछ दिक्कत होने के कारण यह हादसा हुआ है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि उसे गाड़ी चलाते समय हार्ट अटैक आया है या फिर हादसा होने के बाद, क्योंकि उसकी भी मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed