{"_id":"696e391c732f2d26d40170fb","slug":"three-people-including-two-brothers-of-four-sisters-died-in-ludhiana-after-truck-hit-their-motorcycle-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit & Run: चार बहनों के दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत... लुधियाना में तेज रफ्तार ने बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hit & Run: चार बहनों के दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत... लुधियाना में तेज रफ्तार ने बरपाया कहर
Mon, 19 Jan 2026 07:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:31 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसा कहर बरपाया कि तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और उनका एक दोस्त है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और उनका दोस्त शामिल है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
लुधियाना के बस्ती जोधेवाल एरिया में रविवार देर रात यह हादसा हुआ है। ट्रक की टक्कर से तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान आजाद नगर निवासी शिव मोहन कुमार (28), उसके छोटे भाई दामोदर कुमार (21) और उनके दोस्त मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिव मोहन कपड़ा वाशिंग का काम करता था, जबकि उसका भाई दामोदर सिलाई का काम करता था। वे दोनों अपने दोस्त मनोज के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। काली सड़क के पास जीटी रोड पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में तीनों की मौत हो गई।
शिव मोहन और दामोदर की चार बहनें हैं। शिवमोहन शादीशुदा था, जबकि दामोदर कुंवारा था। दोनों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो लोग रात के समय वहां मौजूद थे, उनसे पूछताछ कर ट्रक का नंबर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।