{"_id":"3107466fdaea9f1b532aa94b3c1bcb61","slug":"threat-man-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी मिलने से परेशान युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी मिलने से परेशान युवक ने फंदा लगाया
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
गांव मंढाली के एक युवक ने एक लड़की से प्रेम विवाह करवाने की इच्छा पूरी न होने पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लड़की के पिता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह निवासी मंढाली ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का सरबजीत सिंह एक लड़की से प्रेम करता था। वह उससे विवाह करवाना चाहता था। किसी तरह से इस युवक ने जब लड़की के परिजनों से यह इच्छा अभिव्यक्ति की तो वे उसे धमकियां देने लगे। इससे परेशान होकर उसने गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में जाकर फंदा लगा दिया।
विज्ञापन