फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   surrender, accused of murder surrender in bhatinda, bhatinda surrender

पुलिस कर्मी की हत्या के दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 31 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 31 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
surrender, accused of murder surrender in bhatinda, bhatinda surrender
क्राइम
थाना नेहियांवाला ममें तैनात पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह की हत्या मामले के दूसरे आरोपी लवपाल शर्मा उर्फ लवी निवासी रामपुरा ने रामपुरा की अदालत में मंगलवार को सरेंडर कर दिया । जहां से पुलिस ने अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


रामपुरा फूल के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार को जज हरजीत सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड ले लिया है। उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। मामले में बठिंडा पुलिस ने एक आरोपी जगदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवारसुबह पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह, जगदीप सिंह और लवपाल शर्मा उर्फ लवी के साथ गोनियाना की तरफ अपनी कार में गए थे। जगदीप सिंह ने अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए लवपाल के साथ मिलकर गुरविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपी पुलिस कर्मी की कार लेकर फरार हो गए थे जो गांव गोनियाना कलां के पास हादसाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद दोनों किसी की कार छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने इस घटना को लेकर अपने दो बार बयान बदले थे। एक आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पुलिस ने एक बंदूक भी बरामद की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed