फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, married women, case against inlaws, crime, ludhiana

सास और पति से परेशान होकर विवाहिता ने दी जान

Wed, 01 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 01 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
suicide, married women, case against inlaws, crime, ludhiana
- फोटो :
एक विवाहिता ने अपने पति और सास से परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब विवाहिता मीनू की तबीयत खराब हो गई तो ससुराल वालों ने उसके परिजनों को घर बुला लिया।
विज्ञापन


जब तक मीनू के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मीनू के पिता मोहन लाल की शिकायत पर उसके पति अरुण शर्मा व सास कुसुम शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मीनू के पिता मोहन लाल ने बताया कि वह हौजरी फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी बेटी मीनू की शादी करीब तीन वर्ष पहले आरोपी अरुण के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके घर एक बेटा भी पैदा हुआ था। मोहन लाल ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले आरोपियों ने उसे घरेलू बातों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। पहले भी दो तीन बार वह मीनू के ससुराल वालों को समझा चुके थे लेकिन कुछ समय बीतने के बाद फिर से मीनू को परेशान करते थे। कुछ दिन पहले मीनू की सास आरोपी कुसुम ने उन्हें फोन कर बताया कि उसकी तबीयत काफी खराब है। लिहाजा वह घर आ जाए। जब मोहन लाल घर पहुंचे तो मीनू की हालत काफी खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे तुरंत इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मोहन लाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। जांच अधिकारी एसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि मोहन लाल के ब्यान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed