फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, man commits suicide after quarrel in ludhiana, ludhiana suicide

पत्नी से झगड़ा किया, फिर जान दे दी 

Mon, 09 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 09 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
suicide, man commits suicide after quarrel in ludhiana, ludhiana suicide
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
बंगाली कालोनी में रबड़ फैक्टरी में काम करने वाले नन्ने पासवान (33) का रविवार रात अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया, इसके बाद देर रात उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह उसकी पत्नी उठी तो उसे इस बारे में पता चला। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी विद्यारतन ने कहा कि नन्ने पासवान मूल रुप से बिहार के जिला मुज्जफरपुर का रहने वाला था। लुधियाना में वह एक रबड़ फैक्टरी में काम करता था और वहीं पर बने कमरे में रहता था। रविवार को फैक्टरी में छुट्टी थी। उसने अपने साथियों के साथ मिल शराब पी।
विज्ञापन


उसके बाद वह कमरे में गया तो पत्नी अनीता को नानवेज बनाने के लिए कहा। जब अनीता ने मना कर दिया तो दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद अनीता बच्चों के पास जाकर सो गई। इसी दौरान देर रात को नन्ने ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह अनीता ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed