{"_id":"57fa67a34f1c1bc16028e0fc","slug":"suicide-farmer-suicide-in-barnala-barnala-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 09 Oct 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : डेमो फोटो
नजदीकी गांव झलूर के रहने वाले एक किसान ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकशी कर ली।
थाना सदर के सहायक प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि किसान बलजीत सिंह पुत्र करतार सिंह पर उसके परिजनों के मुताबिक काफी कर्ज था। उसके घर की आर्थिक हालत भी काफी कमजोर थी। इस कारण वह मानसिक तौर पर काफी बीमार चल रहा था। उसका पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज भी चल रहा था।
सहायक थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि रविवार को किसान बलजीत सिंह घर में अकेला था। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई और अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला दी। नतीजतन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि किसान जालंधर सिंह के बयान पर मृतक किसान बलजीत सिंह का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।