{"_id":"0dc2f857adf810a50cd29f05672a0e75","slug":"student-died-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा को कैंटर ने कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा को कैंटर ने कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिल रोड स्थित अपने घर से स्कूटी पर किप्स मार्केट कोचिंग सेंटर जा रही एक
विज्ञापन
छात्रा को डुगरी पुल पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा
की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर
पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद गिल रोड निवासी मनजोत कौर गिल (18) का शव
पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मनजोत के
पिता गुरविंदर सिंह की शिकायत पर कैंटर ड्राइवर कमलदीप सिंह के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि मनजोत 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह साथ में आइलेट्स की पढ़ाई भी कर रही थी। शनिवार सुबह वह अपनी स्कूटी पर सराभा नगर किप्स मार्केट स्थित कोचिंग सेंटर में जा रही थी। उसके पीछे उसके पिता गुरविंदर सिंह और चचेरा भाई ब्रहमजीत सिंह भी अपनी बाइक पर जा रहे थे। मनजोत डुगरी फ्लाईओवर पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। मनजोत सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। जब तक लोग कैंटर ड्राइवर को काबू करने जाते, तब तक वह वाहन छोड़ फरार हो गया था। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।