फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stones pelted on ambulance carrying girl body in Ludhiana

Ludhiana: फंदे पर लटकी मिली किशोरी का शव ले जाने वाली एंबुलेंस पर बरसाए पत्थर, चार महिलाओं सहित 250 पर केस

Fri, 22 Jul 2022 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

चौथे दिन भी बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार वाले अड़े हैं कि जब तक इस मामले में आरोपी बनाए गए अजय शर्मा को उनके हवाले नहीं किया जाता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Stones pelted on ambulance carrying girl body in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में फंदे से झूलते मिले काजल के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बच्ची का शव ले जाते समय एंबुलेंस पर पथराव किया गया। इसके आरोप में थाना डिविजन आठ की पुलिस ने चार महिलाओं सहित करीब 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह मामला पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर रिशी नगर निवासी प्रदीप शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है। इनमें चार महिलाएं सुमन, कृष्णा, शांति और भोला को नामजद किया गया है। चौथे दिन भी बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार वाले अड़े हैं कि जब तक इस मामले में आरोपी बनाए गए अजय शर्मा को उनके हवाले नहीं किया जाता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


काजल की मौत के बाद परिवार वाले और अन्य रिश्तेदार व जानकार वहां पहुंचे थे। उन्होंने इलाके में काफी हुड़दंग मचाया और अजय शर्मा के घर के अंदर भी जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की और दुर्व्यवहार भी किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पत्थर बरसाए। पुलिस ने जांच के बाद एंबुलेंस बुला कर शव भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस पर भी पत्थर मारे और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। एंबुलेंस ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिवार को मनाने की कोशिश जारी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ तौर पर बता दी है। हालांकि परिवार ने उस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान कई चीजें जांच के लिए भेजी गई हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही तरीके से पता चल पाएगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इस मामले में अब किशोरी के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। 

संस्थाएं आई बच्ची के परिवार वालों के हक में

काजल के परिवार वालों की तरफ से गुरुवार को धरना दिया गया। इस दौरान कई संस्थाएं भी परिवार वालों के साथ उनके हक में आ खड़ी हुई। संस्था प्रबंधकों ने भी पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए, साथ ही कहा कि वह काजल के परिवार को न्याय दिला कर ही रहेंगे। उधर, अन्य सफाई करने वाली महिलाओं ने कहा कि पीड़िता को जब तक न्याय नहीं मिलता वे कुंदनपुरी इलाके के घरों में काम नहीं करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed