{"_id":"60e5e0028ebc3ed846536c22","slug":"statue-of-former-pm-rajiv-gandhi-set-on-fire-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गले में टायर भी डाला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गले में टायर भी डाला, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Jul 2021 10:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:47 PM IST
सार
साल 2018 में यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप गोशा और मीतपाल दुगरी ने राजीव गांधी की इसी प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। तब यह मामला राष्ट्रीय पटल पर छा गया था। इसके बाद कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड ने अपनी पगड़ी से कालिख साफ की थी।
विज्ञापन
राजीव गांधी की प्रतिमा को साफ करता कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लुधियाना के सलेमटाबरी पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को दो लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यही नहीं, एक युवक ने बुत के गले में टायर भी डाला। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए रमनदीप सिंह मंगू मठ ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसके बाद हरकत मेें आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव बोहरा निवासी मुख्य आरोपी मंगू मठ और मोहल्ला पीरूबंदा निवासी उसके साथी सतपाल नवीं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सलेमटाबरी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की यह प्रतिमा काफी समय पहले लगी थी। इसके बारे में यहां के कांग्रेसी नेताओं को भी कुछ पता नहीं था। साल 2018 में एक मुद्दे को लेकर यूथ अकाली जिला प्रधान गुरदीप गोशा और मीतपाल दुगरी ने इस प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। उस समय कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड ने अपनी पगड़ी से कालिख को साफ किया था। अब कांग्रेस नेता प्रतिमा के आसपास बने पार्क को विकसित करवा रहे हैं। इस वजह से प्रतिमा कपड़े से ढकी थी। बुधवार दोपहर बाद अचानक दो व्यक्ति पार्क में पहुंचे। उन्होंने पहले प्रतिमा पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।
विज्ञापन
दूसरे व्यक्ति ने बुत के गले में टायर डाल दिया। इस पूरे घटनाक्रम की एक तीसरे व्यक्ति ने वीडियो बनाई। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को रमनदीप सिंह मंगू मठ बताते हुए साफ शब्दों में साफ कहा कि गुरसिमरन मंड कह रहा था कि पूरे पंजाब में राजीव गांधी की प्रतिमा लगाएगा। लेकिन वे ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। सूबे में कहीं भी राजीव गांधी या सोनिया गांधी की प्रतिमा लगाई तो इसी तरह आग के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कहा गया है। अगर किसी की शरारत इसमें नजर आती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव बोहरा निवासी मुख्य आरोपी मंगू मठ और मोहल्ला पीरूबंदा निवासी उसके साथी सतपाल नवीं को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले मामले की जांच कर रहे थाना सलेमटाबरी प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि जांच में इतना ही पता चला है कि बुत को कपड़े से ढका गया था और कपड़े में आग लगने से बुत को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने पार्क में काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनसे हुई पहचान के आधार पर देर रात आरोपी मंगू मठ और उनके साथी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।