फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ruthless murder of four year old child after misdeed in Ludhiana

झकझोर देने वाली वारदात: कुकर्म के बाद चार साल के बच्चे की निर्मम हत्या, परिवार के साथ ढूंढने का नाटक करता रहा आरोपी

Sun, 15 May 2022 10:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 May 2022 10:39 PM IST
सार

एसीपी नॉर्थ महेश कुमार ने बताया कि बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। जांच की जा रही है। आरोपी को काबू कर लिया गया है।

विज्ञापन
Ruthless murder of four year old child after misdeed in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम उस समय दहशत का माहौल बन गया जब चार साल के एक बच्चे को खेलते समय उसका एक जानकार अपने साथ फैक्टरी में ले गया और कुकर्म के बाद उसका मुंह दबाकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे का शव हाल में पड़े कपड़े के थान के नीचे दबा दिया। इसके बाद आरोपी ऐसे घूमने लगा जैसे कुछ हुआ ही नहीं। 

विज्ञापन


वारदात का पता उस समय चला जब बच्चे की मां उसे ढूंढने लगी लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांचे तो पता चला कि आरोपी अजय ही अपने साथ बच्चे को लेकर फैक्टरी की तरफ गया था। इसके बाद पता चला कि बच्चे का शव फैक्टरी की पहली मंजिल पर बने हाल में कपड़े के थान के नीचे दबा है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपी अजय को काबू कर लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना सलेम टाबरी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि बच्चे का पिता मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पति-पत्नी एक होजरी फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं बने कमरे में तीनों रहते थे। कुछ दिन पहले ही पति गांव गया था। पत्नी बेटे के साथ रह रही थी। आरोपी अजय का एक दोस्त उसी फैक्टरी में काम करता था, जिससे मिलने आरोपी फैक्टरी में आता-जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम को भी आरोपी अजय फैक्टरी में दोस्त से मिलने के बहाने आया और फैक्टरी के बाहर खेल रहे बच्चे को अपने साथ पहली मंजिल पर ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया और बच्चे का कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने बड़ी चालाकी से कपड़ों की थान के नीचे शव दबा दिया और नीचे चला गया।

परिवार के साथ बच्चे को ढूंढने का करता रहा ड्रामा
वारदात के बाद आरोपी अजय फैक्टरी के आसपास ही रहा। वहीं बच्चे के गायब होने पर मां ने शोर मचाया तो आरोपी ड्रामा कर बच्चे को ढूंढने लगा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय भी आरोपी वहीं मौजूद था। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो पता चला कि आरोपी अजय बच्चे को लेकर फैक्टरी की तरफ जा रहा है।

इतना देखते ही आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चा फैक्टरी के ऊपर बने हाल में है। जब हाल खोला गया तो पता चला कि कपड़े के थान के नीचे बच्चे का शव दबा रखा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या कर दी है।

क्या कहते हैं पुलिस
एसीपी नॉर्थ महेश कुमार ने बताया कि बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। जांच की जा रही है। आरोपी को काबू कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed