फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   retired, teacher, loot

पिस्तौल दिखाकर रिटायर्ड टीचर से लूट

Sun, 01 Nov 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 01 Nov 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
न्यू किचलू नगर में लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी से लूटपाट की। पता पूछने के बहाने घर में घुसे लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर महिला की चेन लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



न्यू किचलू नगर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर इंदरजीत शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी शरण बाला रिटायर्ड टीचर है। दोपहर करीब सवा तीन बजे उसकी पत्नी और बेटा घर के बाहर खड़े हुए थे। कुछ दूरी पर दो युवक मोटरसाइकिल पर खड़े हुए थे। उसका बेटा अंदर गया तो मोटरसाइकिल सवार युवक उसकी पत्नी से पता पूछने के बहाने कोठी के अंदर घुस गए। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल की नोक पर उसकी चेन लूट ली। पत्नी ने शोर मचाया तो बेटा घर से बाहर आया। तब तक आरोपी फरार हो गए। इंद्रजीत शर्मा के मुताबिक 25 अक्तूबर को उसके बड़े बेटे की शादी थी। इसलिए घर पर चहल पहल थी। उसी दिन घर से सभी रिश्तेदार वापस गए थे। शादी के कारण घर में काफी कीमती सामान रखा था। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed