{"_id":"a2768aa30fcc064a8aecdac37e46c0c0","slug":"punjab-mandi-gobindgarh-crime-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलफिया बयान पर शादी के बाद धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलफिया बयान पर शादी के बाद धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Thu, 07 Jan 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव की युवती धोखे का शिकार हो गई है। हलफिया बयान देकर छह साल
विज्ञापन
तक उसका प्रेमी उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में पीछा छुड़वाने के
लिए विदेश रवाना हो गया।
पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी को भेजी। एसएसपी के निर्देश पर मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी, उसके मां-बाप और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बलवंत सिंह के तौर पर हुई है।
अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त की शादी पर गई थी। वहां बलवंत सिंह उसके संपर्क में आया। वह दोनों कई बार मिले और बाद में दोनों में प्रेम संबंध हो गए। चौदह अगस्त वर्ष 2009 को दोनों ने समराला कोर्ट में जाकर हलफिया बयान तैयार करा कर शादी कर ली। बलवंत और वह दोनों इकट्ठा रहने लगे। उसने कई बार बलवंत को मैरिज सर्टिफिकेट तैयार करवाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करता रहा।
इसके बाद 1 जून 2012 को बलवंत सऊदी अरब चला गया। बलवंत के विदेश जाने के बाद उसके ससुर जसविंदर सिंह, सास हरभजन कौर और ननद मनदीप कौर उसे परेशान कर मारपीट करने लगे। उसने यह बात बलवंत को बताई तो उसने सभी को समझा देने का भरोसा दिया। इसके बाद 24 सितंबर 2014 को बलवंत विदेश से वापस आ गया और दो महीने रहने के बाद विदेश लौट गया। इसके बाद बलवंत ने थाने में शिकायत दे दी कि वह बिना वजह उसके घर में रह रही है। पीड़िता का कहना है वोटर लिस्ट और आधार कार्ड में उसके पति का नाम बलबंत सिंह दर्ज है।