{"_id":"1f49e94913b14ae1802fc873790fd988","slug":"punjab-ludhiana-from-doctor-11-5-million-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से 1.15 करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से 1.15 करोड़ की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 14 Jan 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के हड्डी रोग माहिर डॉ. मोहम्मद यामीन ने अपने बेटे को क्रिश्चियन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में एमएस की सीट मैनेजमेंट कोटे से दिलाने का झांसा देकर 1.15
करोड़ की ठगी मारने की शिकायत पुलिस को दी है।
एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू की जांच के बाद थाना पीएयू ने मोहाली के एनएस सहगल और दिल्ली के अंकुश सागर के खिलाफ धोखधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराया था, उसमें एमएस या एमडी की सीट प्राप्त करने के लिए उनको संपर्क करने को कहा गया था।
डॉ. यामीन की पहल पर आरोपियों ने उनके बेटे को सीएमसी में मैनेजमेंट कोटे में एक सीट अलाटमेंट का पत्र उनको दिया और राशि वसूल कर चंपत हो गए। बाद में जांच पर पता चला कि वह पत्र फर्जी था। राशि लौटाने से इंकार करने पर डॉ. यामीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।