फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Posters of protest pasted on walls before the entry of Bharat Jodo Yatra in Ludhiana

भारत जोड़ो यात्रा: लुधियाना पहुंचने से पहले लगे विरोध के पोस्टर, 'कांग्रेस ने 47 में भारत, 84 में समाज तोड़ा'

Wed, 11 Jan 2023 02:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 02:43 PM IST
सार

हाथ से लिखे पर्चे में लिखा गया है कि 'राहुल गांधी जवाब दें.. 1947 में भारत तोड़ा 20 लाख से अधिक निर्दाष मारे गए। कांग्रेस ने 84 में समाज तोड़ने का काम किया, 1984 में समाज तोड़ने व 1947 में देश तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया।- आम जनता'

विज्ञापन
Posters of protest pasted on walls before the entry of Bharat Jodo Yatra in Ludhiana
कांग्रेस भवन के बहार कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के लुधियाना आगमन से पहले ही अज्ञात व्यक्ति की तरफ से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध जताया है। जहां एक तरफ पंजाब में यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं अज्ञात व्यक्ति ने जिला कांग्रेस भवन और उसके आस-पास इलाके में विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। जिसपर लिखा है कि कांग्रेस ने 1947 में देश तोड़ा और फिर 1984 में समाज को तोड़ कर बेकसूर लोगों को मरवाया। पोस्टर लगाने से जहां जिला कांग्रेस बेखबर थी तो लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगने के बाद पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। जिसके बाद कोतवाली की पुलिस ने पूरे इलाके से पोस्टर उतरवाए और कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि पोस्टर किस व्यक्ति की तरफ से लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार से पहले ही लिख दिया है और सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि यात्रा दौरान सुरक्षा पूरी तरह से रहेगी। मगर राहुल गांधी के आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस भवन के बाहर ऐसे पोस्टर कुछ ओर ही दर्शाते हैं। बुधवार की सुबह इलाके के लोगों ने पोस्टर लगे देखे तो वह हैरान हो गए। इससे एक बात तो साफ है कि पोस्टर देर रात के समय लगाए गए है जब इलाके में लोग सो रहे थे।


कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी आनन-फानन में जाकर पोस्टर उतरवा दिए और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।  इस मामले में थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं कि ये पोस्टर किन लोगों ने लगाए हैं। वहीं मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू हो चुकी है।


क्या कहते हैं जिला कांग्रेस प्रधान
जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस गुरुवार को होने वाले समारोह की तैयारियों में लगी हुई है। अज्ञात व्यक्ति की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं जो बेहद गलत है। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले हैं। वह प्यार का संदेश दे रहे है। संजय तलवाड़ ने कहा कि पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत दी जाएगी और उसके बाद कार्रवाई करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed